EVENTS

जनसमस्याओं को लेकर नगरपालिका में भाजपा का हल्ला बोल

विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक रामप्रताप कासनिया ने कहां कि नगरपालिका क्षेत्र में लंबे समय सड़को की हालत खराब है। इन सड़कों से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि शहर में बने ऊंचे सीवरेज चेम्बरो के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। इसके साथ ही कासनिया नें आरोप लगाया कि नगरपालिका क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण किए जा रहे हैं जिसको भी नगरपालिका द्वारा नहीं हटाया जा रहा है।

रामनवमी शोभायात्रा समिति कार्यालय का उद्घाटन

रामनवमी शोभायात्रा समिति के कार्यालय का उद्घाटन पुरानी धान मंडी में रविवार को 12:15 बजे विधिवत रूप से किया गया । इस अवसर पर भगवान श्रीराम व नौ ग्रह के देवताओं की पूजा अर्चना मंत्रोच्चार के साथ करवाई गई ।

जैन आचार्य श्री जयानंद विजय सूरीश्वर महाराज का शहर में मंगल प्रवेश

जब कोई समाज कुछ ठान लेता है तो वह उसे पूरा कर गुजरने के लिए कुछ भी कर सकता है। उन्होंने बताया कि पानी की प्राप्ति के लिए गड्ढे को जितना गहरा खोदोगे उतना ही मीठा जल मिलेगा। मन में दृढ़ संकल्प के साथ भक्ति भाव के साथ प्रभु व गुरु की सेवा करना ही श्रावक का उत्तम धर्म होता है।

दिव्यांगों की मदद करेगा ‘दिव्यांग सहायता बॉक्स’

कोई भी जरूरतमंद दिव्यांग 'दिव्यांग सहायता बॉक्स' में अपनी जरूरत के सामान की पर्ची व पहचान का दस्तावेज डाल सकता है। इस पर्ची के आधार पर क्लब की ओर से उस दिव्यांग की पात्रता की जांच कर यथासंभव उसकी सहायता का प्रयास किया जाएगा। मंच के अनुसार इस प्रकल्प से दिव्यांग की पहचान सार्वजनिक किये बिना मदद की जा सकेगी।

ब्रह्मा कुमारीज आश्रम में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

प्रजापिता ब्रह्मा की 53वीं स्मृति दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज संस्थान ओर भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम की शुरुआत की।

रक्तदान का संदेश लेकर पहुंचे मेल्विन थॉमस का स्वागत

थॉमस ने कहा कि वह अब तक करीब 3000 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं और 800 किलोमीटर की यात्रा शेष है। वायनाड से आरंभ हुई यह पदयात्रा श्रीनगर में संपन्न होगी।भविष्य में उनकी वायनाड से मनाली तक साइकिल पर यात्रा करने की योजना है

प्रशासन शहरों के संग अभियान में बांटे पट्टे

अभियान के प्रथम चरण का हुआ समापन सूरतगढ़। प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के अन्तर्गत...

वृक्ष मित्र द्वारा आयोजित 6 दिवसीय रक्तदान शिविर का समापन

विधायक रामप्रताप कासनियां मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद सूरतगढ़। वृक्ष मित्र समिति द्वारा...

Follow us on Social Media