“द वॉइस ऑफ सूरतगढ़ सीजन – 2” के प्रतिभागियों के हुए ऑडिशन, 1 जनवरी को होगी प्रतियोगिता
इस एकल गायन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों का दूसरा ऑडिशन टेस्ट रविवार को टैगोर सेंट्रल अकैडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल मे लिया गया।
इस एकल गायन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों का दूसरा ऑडिशन टेस्ट रविवार को टैगोर सेंट्रल अकैडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल मे लिया गया।
शिविर में 165 दिव्यांग जनों का पंजीयन किया गया। दिव्यांगों की जांच के उपरांत शिविर में 40 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, 24 व्हील चेयर, 30 बैसाखी, 3 स्मार्ट कैन, 3 वाकिंग स्टिक आदि उपकरण निःशुल्क वितरित किये गये।
विविध भारती में पूर्व चैनल हैड रहे महेंद्र मोदी ने बीकानेर के पूर्व महाराजा और सांसद रहे करणी सिंह से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए। उन्होंने संस्मरण विधा की भाषा और शैली पर बात करते हुए कहा कि हर लेखक हमेशा अपनी मातृभाषा में ही सहजता महसूस करता है।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए जैन आचार्य श्री जयानंद सुरीश्वर जी महाराज ने अपने भजन के माध्यम से भाव व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक इंसान को दूसरे इंसान के साथ कैसे रहना है यह कला यदि हम सीख ले हमारा जीवन आसान हो जाएगा।
कलेक्टर सौरभ स्वामी का कृषि मेले में पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों की ओर से साफा पहनाकर स्वागत किया गया । इसके बाद कलेक्टर ने मेले में लगाई गई विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जानकारी ली।
राजपूत समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने कहा कि राजपूत समाज को आज समय के साथ चलने की आवश्यकता है ताकि समाज की दशा में सुधार हो सके। बैठक में मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को लेकर भी चर्चा हुई ।
महावीर इंटरनेशनल की स्थानीय शाखा द्वारा अपने स्थाई सेवा कार्यों के अंतर्गत रविवार को चौपड़ा 185 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 49 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। जैन आचार्य श्री जयानंद सुरीश्वर जी महाराज व समाजसेवी विजय कुमार बैद द्वारा संयुक्त रूप से रिबन खोलकर शिविर का उद्घाटन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव का आज सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर रेल विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट स्वीकृत करवाने की खुशी में समिति ने मंडल रेल प्रबंधक को साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया।