Month: September 2022

व्यापारी-सफाईकर्मी विवाद और नीम का पेड़

शहर में नगरपालिका के सफाईकर्मियों द्वारा व्यापारी से मारपीट का विवाद समाप्त हो गया है। यह आंदोलन शहर के व्यापारिक संगठनों और उनके अगवा नेताओं ने मजबूती से लड़ा जिसके नतीजे में दोनों दोषी कर्मचारियों को शहर से रुखसत होना पड़ा । 

गेदर बने शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष, जयपुर में किया पदभार ग्रहण

कांग्रेस नेता डूंगरराम गेदर ने आज जयपुर में शिल्प एव माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आपदा प्रबंधन मंत्री श्री गोविंदराम मेघवाल, जन अभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन श्री धर्मेंद्र राठौड़,केश कला बोर्ड अध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत, पचपदरा विधायक श्री मदन प्रजापत, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल मौजूद रहे

50 साल बाद खातेदारी बहाल ,दहशत में 2 दर्जन परिवार, मिल रही धमकियां

शहर में पिछले कुछ दिनों से वार्ड नंबर-3 में खाली पड़ी बेशकीमती सरकारी भूमि के अचानक खातेदार पैदा होने से वहां रह रहे लोगों के सामने संकट पैदा हो गया है। सनसिटी रिसोर्ट के पीछे हुंडई कार शो रूम के सामने स्थित भूमि जो कल तक नगरपालिका की थी और जिस पर पालिका ने कुछ पट्टे भी जारी किये है अचानक किन्ही फलाने राम के पर बोलने लगी है।

Follow us on Social Media